तिरंगा मार्च निकाल कर कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस
कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय से बांसघाट स्थित प्रथम राष्ट्रपति डाॅ. राजेंद्र प्रसाद की समाधिस्थल तक तिरंगा मार्च आयोजित कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस मनाया। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मदन मोहन झा ने कार्यालय में कांग्रेस ध्वज फहराया और प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक रामानंद सिंह को नया कांग्रेस झंडा प्रदान किया। कांग्रेस सेवा दल के 98वें दल दिवस के इस अवसर पर सेवा दल के जवानों ने कांग्रेस ध्वज को सलामी दी।
झंडोत्तोलन और समाधिस्थल पर माल्यार्पण करने वालों में अभियान समिति के अध्यक्ष डाॅ. अखिलेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. अशोक कुमार, डाॅ. समीर सिंह, श्याम सुंदर धीरज, एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्र, राजेश राम, एमएलए राजेश कुमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक संजीव सिंह, कृपानाथ पाठक, एचके वर्मा, डाॅ. हरखू झा, राजेश राठौड़, ऋषि मिश्रा, प्रमोद सिंह, पूनम पासवान, लालबाबू लाल, बंटी चौधरी, भावना झा, मनोज सिंह, ब्रजेश मुनन, चंद्रप्रकाश सिंह, आनंद माधव, आशुतोष शर्मा, सत्येंद्र सिंह, कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी मुख्य संगठक मो. शौहेब अादि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में नहीं दिखे कई वरिष्ठ नेता
कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर कई वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी रही। विधायकों की उपस्थिति भी कम रही। कार्यकर्ताओं की निगाहें सदानंद सिंह, निखिल कुमार, कौकब कादरी, अनिल शर्मा, चंदन बागची जैसे वरीय नेताओं को ढूंढ़ती रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hpXSz5
कोई टिप्पणी नहीं