Breaking News

आज अरुण जेटली होते तो किसान आंदोलन का निकाल लेते समाधान

भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कंकड़बाग के वार्ड-35 अंतर्गत सेक्टर-ए में बने अरुण जेटली पार्क में पार्टी की पटना महानगर इकाई की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
जेटली की आदमकद प्रतिमा पर पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि अगर आज अरुण जेटली जीवित होते तो किसान आंदोलन का निश्चित रूप से कोई समाधान निकाल लेते।

पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, कुम्हरार विधायक अरुण सिन्हा,बांकीपुर विधायक नितिन नवीन, भाजपा पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, प्रमोद चंद्रवंशी, मुख्यालय प्रभारी सुरेश रुंगटा, भाजपायुमो अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, कुमार राघवेंद्र, मंडल अध्यक्ष सतीश पप्पू, रवि सिंह, हीरा सिंह, आशीष सिन्हा, संजय गुप्ता, मदन पंडित आदि मौजूद थे।

दूसरी ओर, स्व. अरुण जेटली की जयंती पर कंकड़बाग स्थित पीसी कॉलोनी में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान डीएम कुमार रवि ने स्व. जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है। मौके पर डीडीसी रिची पांडेय सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया, उन्हें नमन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, शिक्षा व भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री संजय झा ने भी अरुण जेटली के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If Arun Jaitley had been there today, he would have pulled out the farmers' movement


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ky6V51

कोई टिप्पणी नहीं