Breaking News

हाेटल मालिक मुन्ना सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

स्टेशन चौक स्थित सार्ईं इंटरनेशनल होटल में शराबखोरी और जुआ मामले में फरार होटल मालिक मुन्ना सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट से वारंट जारी हुआ है। अब तक मुन्ना सिंह पकड़ा नहीं गया है।

इस कारण तातारपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इश्तेहार के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। छापेमारी के दौरान होटल मालिक मुन्ना सिंह पुलिस के सामने भाग निकला था। पुलिस ने होटल में छापेमारी कर शराबखोरी और जुआ खेलने में 11 लोगों को पकड़ा था। मौके पर से कैश, ताश के पत्ते, शराब की खाली बोतल बरामद हुई थी। तीन लोग नशे में पाए गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33oBcJy

कोई टिप्पणी नहीं