29 ग्राम पंचायतों के तीन हजार विद्यार्थी 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने को मजबूर, कॉलेज की मांग
कल्याणपुर पंचायत समिति मुख्यालय पर महाविद्यालय नहीं होने से प्रतिवर्ष 29 ग्राम पंचायतों के करीबन 3000 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है। वैसे कस्बा कल्याणपुर आस पास के सौ गांवों का केंद्र बिंदु है। पंचायत समिति मुख्यालय 29 ग्राम पंचायतों से जुड़ा होने के साथ बड़ी संख्या में निजी व सरकारी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय है। करीबन प्रति वर्ष तीन हजार विद्यार्थी बाहरवीं उत्तीर्ण करते हैं।
कल्याणपुर में महाविद्यालय नहीं होने से छात्र-छात्राओं को जोधपुर या बालोतरा महाविद्यालयों में प्रवेश लेना पड़ता है। क्षेत्र के गांवों से जोधपुर व बालोतरा की दूरी ज्यादा होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आवागमन के लिए साधनों के अभाव में शहरों में रहने-खाने के मंहगे खर्च पर महाविद्यालय की शिक्षा हासिल करने में दिक्कत उठानी पड़ती है।
महंगी शिक्षा व सुरक्षा कारणों को लेकर अधिकतर अभिभावक अपने बेटे-बेटियों को नियमित प्रवेश नहीं दिला पाते। नियमित प्रवेश नहीं होने से छात्रवृति से भी वंचित होना पड़ता है। कई विद्यार्थी स्वयंपाठी अध्ययन करने को मजबूर है। कई अभिभावक बीच में पढ़ाई छुड़ाने को मजबूर है।
2014 से ही कॉलेज बनने की उम्मीद जगी
वर्ष 2014 में कल्याणपुर में पंचायत समिति की घोषणा होने पर लोगों को आस जगी थी कि कस्बे में विकास के पंख लग जायेंगे। यहां जल्द ही महाविद्यालय बन जाएगा और छात्र-छात्राओं को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्र के ग्रामीण पिछले कई सालों के महाविद्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं। हर साल बजट की घोषणा का इंतजार करते मगर हमेशा निराशा की मिलती है, लेकिन सरकार व जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं देते है। इससे कस्बे के छात्रों, अभिभावकों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
कल्याणपुर मेें कॉलेज की जरूरत
^उच्च शिक्षा के लिए ग्रामीण किसान शहर के महंगे खर्च वहन नहीं कर पाते हैं। कस्बे में महाविद्यालय की दरकार है। सरकार जल्द महाविद्यालय खोलें।
- साक्षी राजपुरोहित, छात्रा
^कस्बे में महाविद्यालय नहीं होने से अधिकतर बालिकाओं को अभिभावक शहर में भेजने से कतराते हैं। इससे बालिकाएं उच्च शिक्षा से वंचित रहती है।
- आशा वैष्णव, छात्रा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36i3Ei4
कोई टिप्पणी नहीं