रेलवे ने यात्रियों का किया सर्वे, छोटे स्टेशनों को दिया है तोहफा, अब यहां रुकेंगी बड़ी ट्रेनें
रेलवे ने यात्रियों के रिजर्वेशन फॉर्म के सर्वे के बाद कई ट्रेनों का स्टॉपेज छोटे स्टेशन पर भी दिया है। एक दिसंबर से फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव सबौर, अकबरनगर, घोघा व एकचारी स्टेशन पर जमालपुर-हावड़ा सुपर का ठहराव होगा।
यात्रियों की ऐसी किसी मांग के बिना ही रेलवे ने सबौर, अकबरनगर, घोघा और एकचारी के लोगों को यह तोहफा दिया है। दरअसल, विभिन्न स्टेशनों पर हुई टिकट बुकिंग में 20-30 फीसदी यात्रियों के पते में इन इलाकों का जिक्र होने का फायदा मिला। बताते हैं, नई टाइमिंग को लेकर पिछले साल अक्टूबर में ही प्लानिंग हुई थी।
रेलवे यात्री सुविधाओं का सर्वे कर रही एजेंसी को यात्रियों से फीडबैक लेने को कहा था। इसमें यात्रियों ने सड़क मार्ग की बदहाली का हवाला दिया था।
यात्रियों ने बताया था कि जाम से कई ट्रेनें छूट गई थी
सर्वे में यात्रियों ने बताया था कि दिल्ली-कोलकाता जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए 5-6 घंटे पहले घर से निकलने की मजबूरी है। कई पैसेंजर्स ने बताया कि जाम के चलते ट्रेन छूट गई और उन्हें रिफंड भी नहीं मिला।
मार्च-अप्रैल में नई टाइमिंग तय करने की तैयारी थी, लेकिन लॉकडाउन में काम ठप हो गया। लॉकडाउन में प्रवासियों की वापसी को चली ट्रेनों के यात्रियों का जब एड्रेस चेक किया गया तब अफसरों काे महसूस हुआ कि इन स्टेशनों पर स्टॉपेज जरूर हो।
रेवेन्यू बढ़ा तो बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं
बोर्ड ने डिवीजन से रेवेन्यू की संभावना को लेकर इन स्टेशनों पर स्टॉपेज के लिए मंतव्य मांगा। इसपर डिवीजन और जोनल ने हामी भरी और उक्त स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टॉपेज की अधिसूचना जारी कर दी गई। अधिकारी बताते हैं कि रेवेन्यू में इजाफा होने पर उक्त स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। चार से पांच साल में ये स्टेशन आदर्श बनेंगे और तमाम ट्रेनों का ठहराव हो सकेगा।
भागलपुर से सूरत एक्सप्रेस सुबह 6.45 बजे
विक्रमशिला, फरक्का और जमालपुर-हावड़ा सुपरफास्ट के बाद सूरत एक्सप्रेस का समय बदला गया है। रेलवे बोर्ड से जारी सूची के मुताबिक भागलपुर-सूरत (बाई वीकली) 1 दिसंबर से सूरत और 3 दिसंबर से भागलपुर से नए समय पर चलेगी। भागलपुर से सुबह 9.25 बजे की जगह सुबह 6.45 बजे खुलेगी। सूरत से ट्रेन 15 मिनट बाद खुलेगी व 25 मिनट पहले पहुंचेगी। बदले समय का प्रभाव सभी स्टॉपेज पर होगा। बदले समय में यात्री सुबह 11.45 बजे पटना पहुंच सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mmVXg3
कोई टिप्पणी नहीं