Breaking News

सांस के रोगियों की होगी पहचान ताकि कोरोना की जटिलताओं को चिह्नित कर पकड़ा जा सके

सांस के रोगियों व इन्फ्लुएंजा जैसे रोगों से पीड़ित लोगों की पहचान की जाएगी। ताकि कोविड-19 की जटिलता को चिन्हित की जा सके। ताकि सही समय पर कोरोना से बचाब के लिए उचित निर्णय लिया जा सके। साथ ही इसमें निजी अस्पतालों को भी सहयोग करने की अपील की गयी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने पत्राचार कर विभागीय पदाधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

इस तरह कोविड-19 के प्रसार को रोकेंगे

प्रधान सचिव के पत्राचार में कहा गया है कि भारत सरकार से समन्वय स्थापित कर राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य में कई स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं। जिसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय(भारत सरकार), इंडियन कौंसिल ऑफ़ मेडिकल मेडिकल रिसर्च( नईदिल्ली) एवं केयर, यूनिसेफ एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसे संस्थाओं के विशेषज्ञों द्वारा जारी किये गये सलाह को निरंतर साझा किया जा रह है।

कोविड-19 संक्रमण के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए गंभीर श्वसन रोगियों एवं इन्फ्लुएंजा जैसे रोगों से पीड़ित लोगों की निगरानी की जरूरत भी महसूस की गई है। इस संदर्भ में सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने बताया आईएलआई सर्विलांस सभी फ्लू क्लिनिक में होनी है। जिसका निर्माण सभी सरकारी अस्पतालों में एवं निजी अस्पतालों के ओपीडी में किया गया है। वहीँ सभी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जिला अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल एवं निजी अपस्ताल आईएलआई एवं एसआरएआई सर्विलांस के लिए प्रहरी साईट की तरह कार्य करेंगे। इसकी तैयारी की जा रही है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y15kIh

कोई टिप्पणी नहीं