Breaking News

कंटेनमेंट जोन में बाहरी लोगों की इंट्री पर रोक, घुसे तो दर्ज होगी एफआईआर

रामगढ़ में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। गुरुवार को एएसपी अभियान नितिन कुमार व अपर अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार, बीडीओ प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने प्रखण्ड के कंटोमेन्ट जोन पटखवलिया,डहरक,मसाढ़ी गावो का दौरा किया। अधिकारियों ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सबको सजग रहने की जरूरत है।

आम हो या खास जबतक सभी लोग इसको लेकर सजग व सतर्क नही रहेंगे तब तक कोरोना संक्रमण को नही रोका जा सकता। शासन-प्रशासन के द्वारा लोगों को हिदायत दी जा रही है बावजूद इसके लोग आदत से बाज नही आ रहे है। एएसपी नितिन कुमार ने बताया कि निर्देशो का पालन करें नियमो का उलंघन करने वाले दुकानदारों की दुकान सील की जा रही है।

लेकिन अगर इसके बाद भी लोग उलंघन करते पकड़े गए तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि जिले में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के एक्टिव मरीज रामगढ़ प्रखण्ड क्षेत्र में है फिर भी लोग नासमझ बन नियमों को दरकिनार कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Restriction on entry of outsiders in Containment Zone, FIR will be entered if entered


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kFOOal

कोई टिप्पणी नहीं