गिरियक में गंगाजल उद्वह योजना के काम में तेजी लाने का निर्देश
घोड़ाकटोरा में गंगा जल उद्हव योजना के तहत बन रहे कृत्रिम जलाशय का गुरुवार को डीएम योगेन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजना ससमय पूरी हो इसके लिए तेजी से काम चल रहा है। योजना के पूरा होने पर नालंदा, नवादा और गया में जल की कमी दूर होगा।
इस योजनाओं से गरीबों के कल्याण के लिए कई कार्य योजनाएं भी तैयार कर स्वरोजगार की व्यवस्था की जाएगी। सीओ चन्द्रशेखर कुमार ने बताया कि कार्य एजेंसी द्वारा घोड़ा कटोरा केनाल डैम में उत्खनन और पाइप बिछाने का काम शुरू किया जा चुका है। 90 प्रतिशत किसानों को मुआवजा का भुगतान किया जा चुका है। कागज की कमी के कारण कुछ किसानों का भुगतान नही हो सका है।
इस मौके पर नवादा डीएम यशपाल मीणा, एसडीओ संजय कुमार, डीसीएलआर इफ्तिखार अहमद, डीएलओ विकास कुमार, बीडीओ धर्मवीर कुमार, सीओ चंद्रशेखर कुमार, बीपीआरओ तरुण कुमार आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा जल उद्धव योजना का 28 दिसंबर को कार्यस्थल का एरियल सर्वे सह स्थल निरीक्षण कर जानकारी ली थी। इसी माह सीएम भी निरीक्षण कर सकते हैं।
350 एकड़ में होगा कार्य
योजना के तहत नवादा, नालंदा और गया के लोगों के वर्ष 2051 की संभावित आबादी का आंकलन कर योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत 137 किलोमीटर पाइप लाइन सड़क के किनारे बिछाई जाएगी। मोकामा के हाथीदह से मराची बरबीघा से होते हुए गिरियक के घोड़ाकटोरा तक पाइप लाइन बिछाया जाना है।
लिफ्टिंग के जरिए घोड़ा कटोरा से तपोवन, बजीरगंज होते हुए पानी को गया तक पहुंचाया जाएगा। पानी गया शहर पहुंचते ही मानपुर के अवगिला में केनाल भी बनाने की योजना है। इस योजना पर 2 हजार 836 करोड़ रुपए का खर्च होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lsuNEs
कोई टिप्पणी नहीं