Breaking News

स्मार्ट सिटी के तहत अगले माह तक होगा करीब 100 करोड़ का टेंडर, आईसीसीसी, सीवरेज नेटवर्क सहित 6 योजनाएं है शामिल

स्मार्ट सिटी के तहत अभी तक शहर में कोई बदलाव नही दिख रहा। शहर में काम दिखे इसके लिए सबसे पहले बड़ी योजनाओं का टेंडर प्रकाशित करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। चुनाव आचार संहिता लगने के पहले टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कार्यादेश देने की तैयारी है। अगले माह तक करीब 100 करोड़ की 6 बड़ी योजनाओं के टेंडर का काम पूरा कर लिये जाने की बात कही जा रही है।

इसके लिए लगातार विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक का दौर चल रहा है। नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल ने बताया कि आचार संहिता लगने के पूर्व टेंडर और कार्यादेश का काम पूरा हो जाता है तो आगे काम जारी रहेगा। आईसीसीसी भवन, नालंदा महिला कॉलेज का जीर्णोद्धार, टाउन हॉल का टेंडर एक सप्ताह के अंदर प्रकाशित कर दिया जाएगा।

इसके अलावे 9 प्राथमिक विद्यालयों, बाजार समिति का दूसरा फेज का टेंडर 15 सितम्बर तक प्रकाशित किए जाने की संभावना है। इसके अलावे सीवरेज नेटवर्क के लिए भी डीपीआर तैयार कर लिया गया है। अगले माह तक टेंडर का काम पूरा कर लिया जाएगा।
डेवलप होगी बाजार समिति: बाजार समिति का डेवलपमेंट अब स्मार्ट सिटी के तहत किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग से स्वीकृति मिल गई है। कार्य एजेंसी पूल निर्माण विभाग होगा लेकिन राशि का खर्च स्मार्ट सिटी करेगी। नगर आयुक्त ने बताया कि बाजार समिति के जीर्णोद्धार पर करीब 71 करोड़ खर्च किया जाना है जिसमें पहले फेज में 14 करोड़ खर्च होंगे। वॉन्ड्री निमार्ण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

किन योजनाओं पर कितना खर्च
अगले माह तक 6 बड़े योजनाओं के लिए टेंडर प्रकाशित किया जाना है। कुल मिलाकर 100 करोड़ से अधिक का टेंडर होगा। आईसीसी भवन पर 10.75 करोड़, टाउन हाॅल जीर्णोद्धार पर 2.75 करोड़, नालंदा महिला कॉलेज पर 1.40 करोड़, 9 प्राथमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार पर 4.50 करोड़, बाजार समिति सेकेंड फेज पर 57.50 करोड़ खर्च किया जाना है। इसके अलावे सिवरेज नेटवर्क पर 180 करोड़ खर्च किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Under the Smart City, there will be tender of 100 crore till next month, ICCC, 6 schemes including sewerage network are included


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QsZETn

कोई टिप्पणी नहीं