आज से पीएंडएम, सेंट्रल और पटना वन मॉल को छोड़ सभी बड़े स्टोर खुलेंगे, पटना प्रशासन का फैसला
पटना के तीन मॉल पीएंडएम मॉल, सेंट्रल मॉल, पटना वन को छोड़ सभी बड़े स्टोर शुक्रवार से खुलेंगे। सभी बड़े स्टोर में आने वाले ग्राहकों की थर्मल स्क्रिनिंग से जांच होगी। मास्क पहनकर आने वालों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करना है। स्टोर के सभी स्टॉफ और संचालक को मास्क पहनना होगा। डीएम कुमार रवि ने कहा कि बड़े स्टोर को खोलने की अनुमति दी गई है।
इसकी लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया है। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने 7 बड़े स्टोर को खोलने की अनुमति दी है। इनमें रिलायंस ट्रेंडस, वीमार्ट, विशाल मेगामार्ट, पैटालून, मैक्स, ब्रांड फैक्ट्री, वेस्ट साइट शामिल है। शहर के तीन मॉल को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। इसमें पीएंडएम मॉल, सेंट्रल मॉल, पटना वन मॉल शामिल है। इनको 6 सितंबर के बाद खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gEzWps
कोई टिप्पणी नहीं