सूबे में 1860 और पटना में 316 नए कोरोना मरीज मिले, अबतक 19784 संक्रमित
राज्य में बुधवार की तुलना में गुरुवार को एक्टिव मरीजों की संख्या में एक हजार से अधिक की कमी आई है। बुधवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 19571 थी जो गुरुवार को 18491 रह गई। पिछले 24 घंटे में 2931 संक्रमित स्वस्थ हुए। कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 109696 हो गई है। गुरुवार को बिहार में 1860 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 128850 हो गई है। वहीं, 9 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई है।
दानापुर में 16, इंद्रपुरी में 10, बोरिंग रोड में 7 केस
पटना जिले में गुरुवार कोरोना के 316 नए मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19784 हो गई है। इनमें 17022 ठीक हाे चुके हैं। अभी 2687 एक्टिव केस हैं। गुरुवार काे दानापुर में 16, बाढ़ में 10, इंद्रपुरी में 10, बोरिंग रोड में 7, फतुहा में 7, बिहटा में 6, पालीगंज में 6, अनीसाबाद में 6, कंकड़बाग में 5, लोहानीपुर में 5, बिक्रम में 5, राजीवनगर में 4, मसौढ़ी में 4, बाजार समिति इलाके में 4 मरीज मिले हैं।
पीएमसीएच में 421 सैंपल की जांच में 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आईजीआईएमएस में 1528 सैंपल की जांच में 36 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिनमें संस्थान के एक डॉक्टर और एक स्वास्थ्यकर्मी शामिल है। संस्थान में भर्ती छह मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
सात मरीजों की मौत
एनएमसीएच में गुरुवार को दाे कोरोना मरीजों मसौढ़ी पटना के 81 साल के भागवत शर्मा अाैर गुरहट्टा पटना सिटी की 67 साल की बसंती देवी की माैत हो गई। वहीं नौ मरीजों काे छुट्टी दी गई। पटना एम्स में पांच मरीजों की मौत हाे गई। इनमें सुबोध कांत पाठक जगदेवपथ, रामबाबू सिंह बिहटा, शारदा देवी खोजा ईमली, अमरनाथ कुमार बचवार, माधुरी श्रीवास्तव पाटलिपुत्रा काॅलाेनी की रहने वाली थी। फतुहा के रायपुरा माेहल्ले में प्रतिमा रंजन की माैत हाे गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YJuGLg
कोई टिप्पणी नहीं