कोरोना मरीजों को अब होम आइसोलेट के लिए डीएम से लेनी होगी अनुमति
कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अब होम आइसोलेट के लिए डीएम से परमिशन लेना होगा। साथ ही कंटेनमेंट जोन से बाहर निकलने वाले लोगों को जेल भी जाना होगा। डीएम ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने काफी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कैमूर डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 12 दिन के अंदर जो कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं उन पर कड़ी नजर रखी जाए।
जानकारी के अनुसार जिले में कुल 35 से 40 कंटेनमेंट जोन हैं। जिनमें 14 रामगढ़ में ही हैं। जिला प्रशासन इसको लेकर काफी गंभीर है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी दृष्टि से कंटेनमेंट जोन से लोग बाहर ना निकले। आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का उन्होंने निर्देश दिया है। साथ ही कई क्षेत्रों में जिले के आलाधिकारी जो जिला प्रशासन तय करेगा वहां गश्त भी करेंगे।
बेहद जरूरी होने पर हीं घर से बाहर निकले
सेंटर फॉर डीजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने अपने शोध में बताया है की कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी ही सबसे बेहतर विकल्प है। अतएव बेहद जरूरी होने पर हीं घर से बाहर निकले। बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग जरूर करें। एक दूसरे से कम से कम 6 फीट (2 हाथ जितनी दूरी ) की दूरी बनाए रखें। तथा ज्यादा भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किसी प्रकार की एंटीबायोटिक्स काम नहीं करता है। इसलिए कोरोना के खतरे से बचने के लिए सुरक्षा के नियमों का पालन करें। घर से बाहर जाने के दौरान अपने साथ सेनिटाइजर रखें। आँख या मुंह छूने से पहले 20 से 40 सेकेंड के लिए हाथों को अच्छे से धोएँ और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मूल रूप से यह समझने की जरुरत है कि कोविड-19 अनुरूप आचरण अपनाकर ही स्वयं को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सकता है।
कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन करें
कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन करें। तभी कोरोना हारेगा। शहर, बाजार, कस्बा में अभी भी लोग कोरोना प्रोटोकॉल को गंभीरता से नही ले रहे। लोग बिना मास्क के घरों से निकल रहे है। भीड़ वाले जगहों पर शारीरिक दूरी का अनुपालन भी नही हो रहा। उल्लेखनीय है कि एक बार फिर से लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 16 अगस्त तक कर दिया गया है। जिले के करीब सभी प्रखंड के लोग इस महामारी से प्रभावित हैं। लेकिन फिर भी बताये गए नियमों को अनदेखा कर बेफिक्र घूमते नजर आ रहे हैं। समुदाय में कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने और इस चिंताजंक हालात से उबरने के लिए सबसे महत्वपूर्ण और कारगर उपाय है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DYDFk4
कोई टिप्पणी नहीं