Breaking News

सुशांत के पिता बोले-रिया ने हत्या की; अभिनेत्री ने कहा- मेरी जान को खतरा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, “रिया चक्रवर्ती लंबे समय से मेरे बेटे को जहर दे रही थी। वह सुशांत की हत्यारिन है। जांच एजेंसी को रिया और उसके साथियों की गिरफ्तारी कर उन्हें सजा दिलानी चाहिए।’ सुशांत मामले में ड्रग एंगल आने और इस मामले में सीबीआई की चल रही जांच के बीच गुरुवार काे सुशांत के पिता केके सिंह ने पहली बार रिया व उसके सहयाेगियाें पर इतने गंभीर आराेप लगाए हैं। उन्हाेंने कहा कि सीबीआई रिया और उसके साथ रहने वाले लाेगाें काे अवलिंब गिरफ्तार करे और उन्हें सजा दिलाए।
दूसरी तरफ, मुंबई पुलिस की टीम गुरुवार को अचानक रिया के घर पहुंची। पुलिस ने बताया कि रिया के पिता इंद्रजीत को ईडी की चिट्ठी देने आए हैं। इससे पहले रिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था, “मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा है। हमने पुलिस को बताया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। मुंबई पुलिस से अपील है कि हमें सुरक्षा दें।’
इससे पहले केके सिंह ने राजीवनगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में रिया, उसके परिवार वालाें और साथ रहने वालाें पर सुशांत काे आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आराेप लगाया था। साथ ही इन लाेगाें पर सुशांत के खाते से 15 कराेड़ रुपए के हेरफेर करने का भी आराेप लगाया था।

रिया ने हार्ड डिस्क का डेटा डिलीट कराया
सुशांत मामले में चल रही सीबीआई जांच के बीच रोज नए खुलासे हाे रहे हैं। एक और नया खुलासा हुआ है। रिया ने 8 जून काे सुशांत का फ्लैट छाेड़ा था। उससे पहले रिया ने उनके फ्लैटमेट और आईटी प्राेफेशनल की मदद से 8 हार्ड डिस्क से सभी डेटा काे डिलीट करा दिया। पिठानी ने पूछताछ में यह खुलासा किया है। यह भी बताया कि डेटा डिलीट करवाते समय सुशांत मौके पर थे। हालांकि, पिठानी ने यह नहीं बताया कि हार्ड डिस्क में क्या डेटा था। अब सीबीआई इसका पता लगाएगी। बताया जा रहा है कि जो डेटा डिलीट करवाए गए, उनमें रिया और सुशांत के पर्सनल वीडियो व फोटोग्राफ थे।

अचानक मुंबई पुलिस रिया के घर पहुंची, पिता को साथ ले गई

इस बीच, सुशांत मौत मामले की जांच में ईडी और सीबीआई के साथ नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की टीम भी जुड़ गई। एनसीबी अधिकारी गुरुवार को मुंबई पहुंचे। एफआईआर दर्ज कर चुकी एनसीबी की टीम अब इस मामले में ड्रग एंगल की गुत्थी सुलझाने के लिए आने वाले दिनों में 20 लोगों से पूछताछ करने की तैयारी में है। जांच से जुड़े एनसीबी सूत्रों के अनुसार, एजेंसी ने ड्रग्स सप्लाई मामले में 20 संदिग्धों की सूची बनाई है, जिनमें गौरव आर्य, स्वेद लोहिया, जया साहा, पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी एजाज खान, फारूख बटाटा और बकुल चंदानी सहित अन्य लोग शामिल हैं।

सीबीआई ने रिया के भाई से पूछताछ की
सीबीआई ने गुरुवार सुबह से ही रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से पूछताछ की। एजेंसी सुशांत के साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी, नौकर दीपेश सावंत, रसोइया नीरज सिंह के बयानों से शोविक के बयानों का मिलान कर रही है। सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा है कि हार्ड डिस्क से डेटा डिलीट कराने की बात सामने आई है। अगर सही मायने में डेटा डिलीट करवाने की बात में सच्चाई है ताे इससे साफ हो जाता है कि सुशांत को मारने की साजिश रची गई थी। जांच हुई तो चौंकाने वाले नतीजे सामने आ सकते हैं। इसमें रिया और उसके लाेग शामिल हाे सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant's father Bole-Riya murdered; Actress said- My life is in danger


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EJKeqV

कोई टिप्पणी नहीं