अभाविप छात्र संगठन के कंधों पर है भारत की क्षमता को साकार करने का जिम्मा: भैयाजी जोशी
भारत विश्व को मार्ग दर्शन करे ये भारत की क्षमता है और उसको साकार रूप प्रदान करने की महत्वपूर्ण जवाब देही अभाविप जैसे संस्कारित और अनुशासित छात्र संगठन के कंधों पर है। उक्त बातें महाराष्ट्र में हो रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन का विधिवत् उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी ने कहीं।
इस ऐतिहासिक अधिवेशन में अभाविप फारबिसगंज इकाई के कार्यकर्ता सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। अधिवेशन का मुख्य स्थल रेशम बाग नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी द्वारा उद्घाटन करते ही यहां विद्या मंदिर में भी अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार नगर अध्यक्ष संजीव कुमार व रविशंकर यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके पर अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष छगन भाई पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी एव राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान का मार्ग दर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। ऐतिहासिक बेला में देश भर के 4000 स्क्रीन प्ले के साथ देश के 154000 कार्यकर्ता वर्चुअल रूप से इस अधिवेशन के सहभागी बने है। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन शुभम कनोजिया और नगर मंत्री आकाश कुमार ने कि।
उद्घाटन समारोह में कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत अर्थात विश्व गुरु भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया समारोह में अभाविप के राहिल खान,सुबोध मोहन ठाकुर, जिला प्रमुख मंजीत मिश्रा,प्रदेश कार्यकारिणी परिषद के सदस्य करण सिंह ,कन्हैया झा,हेमंत चौधरी,शिवम साह,अर्णव सिंह,निकेत आनंद सहित अभाविप के नए पुराने कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aIESub
कोई टिप्पणी नहीं