राजस्व कर्मी और अमीन की कमी दूर करने की मांग
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टनटन ठाकुर ने पूर्णिया, कटिहार समेत सीमांचल के सभी जिलों में राजस्व कर्मचारी व अमीन की कमी को दूर करने को लेकर राजस्व व भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय से पटना में मिलकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में टनटन ने मंत्री से मांग करते हुए कहा कि राजस्व कर्मचारी की बहाली लंबे समय से नहीं होने के कारण एक-एक कर कर्मचारी व अमीन सेवानिवृत्त हो रहे हैं। नतीजा, एक पंचायत के राजस्व का काम देखने वाले अधिकांश राजस्व कर्मी के पास एक-एक कर दो से तीन पंचायतों के राजस्व का जिम्मा आ गया है।
सीमांचल के सभी जिलों में राजस्व कर्मचारी एवं अमीन की कमी को दूर कर यहां की जरूरत के हिसाब से अमीन एवं राजस्व कर्मचारी की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जाए। इससे अमीन एवं राजस्व कर्मचारियों की कमी के कारण आम लोगों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ppghhY
कोई टिप्पणी नहीं