Breaking News

अलाव की व्यवस्था करने की लोगों ने की मांग

विगत एक सप्ताह के बीच लुढ़कते पारा के कारण हिमालय की गोद में बसे चम्पारण स्थानीय प्रखंड में लगातार शीतलहर बढता जा रहा है। वहीं कुहासे ने लोगो के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। बढते कनकनी के कारण न केवल मनुष्य बल्कि पशुधन को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

वहीं प्रशासनिक स्तर पर अब तक कहींं भी अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से आम लोगो में रोष व्याप्त है। साथ ही जिला प्रशासन से प्रखंड परिसर, श्यामपुर बाजार, रेलवे स्टेशन चौक, श्यामपुर चौक, गम्हरिया कला बाजार, नकरदेई, चैनिया चौक , बेलदरवा बाजार व लाला छपरा चौक पर अलाव जलाने की मांग की लोगों ने की है। मांग करने वालो में मनोज कुमार, अजय चौरसिया, बिजय कुमार, संजीव कुमार, श्रीमती देवी, शिवजी चौधरी, त्रिपुरारी चौधरी व मदन पटेल सहित अन्य लोग है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34yfLX3

कोई टिप्पणी नहीं