पाप से बचाने के लिए संसार में आए थे यीशु
शहर के छोटा बरियारपुर स्थित संत फ्रांसिस असीसी चर्च की ओर से सप्ताहभर से चल रहे कैरोल सिंगिंग का दौर संपन्न हो गया। रविवार को चर्च में इकट्ठा हुए ईसाई धर्मावलंबियों ने कैरोल गाकर क्रिसमस पर्व के आगमन का संदेश दिया। फादर जेरम ने संदेश देते हुए कहा कि ईश्वर हम मानवों के लिए मनुष्य बन गए, इससे बढ़कर और कौन सी बड़ी मित्रता हो सकती है।
ईश्वर हमारे साथ हैं। ईश्वर यात्रियों के बीच यात्री बन जाता, हमारे खातिर परिश्रम एवं दुख भी सहता, मार्गदर्शन करता एवं सांत्वना देता, इससे बढ़कर गौरव की क्या बात हो सकती। फादर वेसिल ने कहा कि ईश्वर हमें प्यार करता है, क्योंकि वह हमारा वास्तविक फादर है। ईसाई धर्मावलंबियों ने खुशी मनाओं गाओ रे… जन्मा है येसु राजा, चुप है चंदा, चुप है तारे, जन्मा है येसु आदि कैरोल गान गाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38qAZXU
कोई टिप्पणी नहीं