Breaking News

क्रिसमस सेलिब्रेशन के साथ छात्रों ने गरीब बच्चों के बीच बांटे कंबल

सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों के एक सामाजिक कार्य आंदोलन ‘यूथ फॉर फ्री इंडिया’ की ओर से वितरण समारोह का आयोजन हुआ।

इसके अंतर्गत राजधानी पटना, गया और राजगीर में तीन चरणों में कंबल वितरण अभियान की शुरुआत हुई। तीनों जगहों को मिलाकर छात्रों ने उपहार स्वरूप 170 गरीब बच्चों के बीच कंबल का वितरण किया। पहले चरण में कॉलेज परिसर में झुग्गी के बच्चों के लिए क्रिसमस सभा का आयोजन हुआ। इसमें नृत्य और गीतों का जमकर तड़का लगा। इसके बाद 80 बच्चों को कंबल और मास्क दिए गए।

दूसरे चरण में गया में 50 बच्चों को कंबल दिया गया। जबकि, तीसरे चरण में वाईएफआई के अध्यक्ष पीयूष रंजन सहाय ने नासरत की सिस्टर्स की ओर से विनियमित एक एनजीओ, चेतनालय की लड़कियों को 40 कंबल दिए। यह अभियान कॉलेज के प्रिंसिपल फादर टी निशांत एसजे और वाइस प्रिंसिपल फादर मार्टिन पोरस एसजे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JtHa5e

कोई टिप्पणी नहीं