ईसीआरकेयू पटना शाखा की बैठक रेलकर्मियों की मांगों पर हुई चर्चा
ईसीआरकेयू पटना शाखा की ओर से सोमवार को जयप्रकाश ट्रेनिग सेंटर न्यू रेलवे कॉलोनी पटना में एक बैठक का आयोजन हुआ।
अध्यक्षता एके शर्मा ने की। इसमें कमचारियों के रात्रि भत्ता, राष्ट्रीय अवकाश का भुगतान की मांग, आरएनसीसी में ड्यूटी रोस्टर में सुधार आदि मांगों पर चर्चा हुई। साथ ही रेल बचाओ, देश बचाओ कमेटी के गठन का भी निर्णय हुआ।
इस मौके पर महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव, एसएसडी मिश्रा, बिंदु कुमार, संतोष कुमार सिंह, एके शर्मा, नीरज कुमार, गौतम कुमार, रामनाथ, केके सिंह, विजय कुमार, संजय कुमार, गोपाल विश्वकर्मा, राज कुमार, रोहित कुमार, सुनील राय, संजीव कुमार सुमन, संजीव कुमार, मुकेश राम आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KZqkvx
कोई टिप्पणी नहीं