परसौनी, भगवानपुर व महादेवपट्टी में कराया जा रहा पावर हाउस का निर्माण
बिजली विभाग द्वारा जिले के तीन स्थानों पर पावर हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। जिसे वर्ष 2021 में पूर्ण कर संचालित कर दिया जाएगा। इसके तहत विभाग की ओर से परसौनी प्रखंड कार्यालय के सामने, रीगा के भगवानपुर तथा महादेवपट्टी में कार्य कराया जा रहा है। वहीं नानपुर व बाजपट्टी में भी पावर हाउस प्रस्तावित है। इसके लिए भी कार्रवाई की जा रही है। इनके भी 2021 में निर्माण कार्य होने की उम्मीद है। विभाग के कार्यपालक अभियंता विद्युत कुंदन कुमार ने बताया कि जिले में जर्जर तार बदले गए हैं। लेकिन अभी भी जिले के कई क्षेत्र में जर्जर तार हैं, जिसे वर्ष 2021 में बदल कर पूर्ण कर दिया जायेगा। वहीं घरों को जाेड़ने वाली एलटी तार को भी केबल में बदला जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/384BRmd
कोई टिप्पणी नहीं