शहर को मिलेगी मॉडल कचरा प्रबंधन यूनिट की सौगात
शहर के सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक मॉडल कचरा प्रबंधन यूनिट इस वर्ष पूरे होने की उम्मीद है। शहर से 7 किलोमीटर व खैरवा गांव से तीन किलोमीटर हटकर चौड़ में 5 बीघा जमीन पर बने कचरा प्रबंधन प्लांट में फिलहाल पहुंचने के लिए कच्ची सड़क व पगडंडियों का सहारा लेना पड़ता है। 5.62 लाख रुपए की लागत से एक शेड बन चुका है। घेराबंदी के लिए फैनसिंग (तार बिछाने का काम), मशीन लगना, बिजली के लिए ट्रांसफॉर्मर लगना आदि कार्य अब बाकी है। जिसके बाद ही यूनिट में गीला कचरा से जैविक खाद बनाने का काम शुरु हो पाएगा। एकत्रित गीला कचरा को छांटकर उससे जैविक खाद बनाया जाएगा। वहीं, सूखा कचरा जैसे प्लास्टिक व अन्य अनुपयोगी कचरा को हटाकर उसका निष्पादन अलग से किया जाएगा। इससे किसानों को कम लागत में बेहतर खाद उपलब्ध हो पाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pJe2GF
कोई टिप्पणी नहीं