सैंडिस में काम करवा रहे पीडीएमसी के साइट कंस्ट्रक्शन इंजीनियर हटेंगे
स्मार्ट सिटी के तहत 37 करोड़ से सैंडिस कम्पाउंड में हो रहे काम की गड़बड़ी दैनिक भास्कर में प्रकाशित होने के बाद रविवार को विधायक अजीत शर्मा और नगर आयुक्त जे. प्रियदर्शिनी सैंडिस पहुंचीं। दाेनाें ने ठेका एजेंसी काे काम में सुधार करने की हिदायत दी। सुधार नहीं हाेने पर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी।
नगर आयुक्त ने कहा कि जिस काम में गड़बड़ी हुई है वहां दोबारा राशि दिए बिना दोबारा काम कराया जा सकता है। उन्हाेंने स्मार्ट सिटी के सलाहकार मार्स प्लानिंग के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। पीडीएमसी के साइट कंस्ट्रक्शन इंजीनियर काे भी हटाने काे कहा है। साथ ही बालू, ईंट और अन्य मैटेरियल की जांच इंजीनियरिंग काॅलेज में कराने के बाद ही काम करने के निर्देश दिए।
अब पीडीएमसी के विशेषज्ञ रोज निर्माण शुरू होने से पहले स्पाॅट मैटेरियल की गुणवत्ता जांचेंगे। विधायक ने कहा कि ठेका एजेंसी अपने काम में सुधार लाएं, नहीं ताे सीएम काे शिकायत करेंगे। विधानसभा में भी आवाज उठाएंगे। बता दें कि भास्कर ने इंजीनियरिंग काॅलेज की चार सदस्यीय टीम से काम का टेक्निकल ऑडिट कराया था।
इसमें बालू, ईंट, टाइल्स लगाने व पानी निकासी का स्लाेप बनाने में गड़बड़ी पाई थी। विधायक ने नेहरू स्मारक के लिए बने टीले को देखकर सुझाव दिया कि यहां गेट पर जवाहरलाल नेहरू के आने की पूरी कहानी लिखवाएं। रेलवे स्टेशन की तरह बड़ा तिरंगा भी लगाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a78wZK
कोई टिप्पणी नहीं