अलाव से घर में लगी आग, सामान जलकर राख
शुक्रवार की रात पूर्वी एवं पश्चिमी कोसी तटबंध के बीच हाटी पंचायत के बरियाही गांव में अलाव से लगी आग में एक घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया जा सका। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात बरियाही गांव में रामदेव सदा के घर में अलाव से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी देखते ही देखते घर में रखे आवश्यक वस्तु जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के तत्परता से आग पर काबू पाया जा सका।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39cdx2y
कोई टिप्पणी नहीं