बाउंड्री के लिए मांगी 10 लाख की रंगदारी
सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित पासवान टोला, वार्ड नंबर 3 निवासी उत्तम पासवान के साथ उनके ही टोले के पवन द्विवेदी, रतन द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, कन्हैया द्विवेदी, शशांक द्विवेदी सहित दस अज्ञात व्यक्तियों ने बीते गुरुवार 19 नवंबर को मारपीट की घटना की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित अपने रैयती जमीन पर बाउंड्री दे रहे थे।
उनकी शिकायत पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित ने बताया कि उनका नरियार मौजा में 16 कट्ठा जमीन है। जिसका लगान रसीद उनके नाम से कट रहा है। बीते 16 नवंबर से वे अपनी जमीन पर बाउंड्री दे रहे थे। इस दौरान उक्त लोगों द्वारा उनसे रंगदारी मांगी। जिसे देने से वे इनकार कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UObgCp
कोई टिप्पणी नहीं