गिरजा मुक्तेश्वर कॉलोनी में सूने घर से उड़ाए लाखों के सामान
मायागंज के गिरजा मुक्तेश्वर कॉलोनी में विधानचंद्र चौधरी और उनके किराए धनंजय कुमार के कमरों से चोर नकदी, जेवरात समेत लाखों का सामान ले गए। मकान मालिक रांची में रहते हैं, जबकि किराएदार घर बंद कर अपने गांव गए थे। वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई, इसके बाद बरारी थाने को सूचना दी गई।
किराएदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्हाेंने बताया कि 25 नवंबर को परिवार को लाने अपने गांव अमरपुर का मादाचक गए थे। 26 नवंबर को लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।
चोरों ने कमरे से अलमारी का लॉक तोड़ कर एक जोड़ी सोने का कंगन, सोने का मांगटीका और 5 हजार कैश चोरी कर ली। ऊपरी मंजिल पर मकान मालिक के फ्लैट से सोने का नेकलेस, गले का हार, सोने का कंगन, सोने का नथ, मांगटीका, सोने की आठ अंगूठी, झुमका, चांदी का पायल, बिछिया आदि चोरी कर ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fQbLW8
कोई टिप्पणी नहीं