दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दोनों तरफ से थाने में रिपोर्ट दर्ज
सलखुआ थाना क्षेत्र के साम्हरखुर्द गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना को लेकर साम्हरखुर्द गांव निवासी राममसोगारथ सिंह की पत्नी ललिता देवी ने थाना को दिये आवेदन में कहा है कि मेरे पड़ोसी प्रितम कुमार, गंगाधर सिंह, सूरज कुमार, सिरोमनी देवी एवं किरण देवी ने मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे पुत्र राजा बाबू को पीट-पीट कर घायल कर दिया।
हल्ला होने पर ग्रामीणों को आते देख सभी आरोपी भाग गया। वहीं साम्हरखुर्द गांव निवासी अवध सिंह की पत्नी किरण देवी ने थाना में अलग आवेदन देकर उदय सिंह, राजा कुमार, सोगारथ सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस बाबत थानाध्यक्ष एम रहमान ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35S1NQZ
कोई टिप्पणी नहीं