जिले में 31 नए कोरोना मरीज, बांका के वृद्ध की मौत, 20 ठीक भी हुए
जिले में रविवार काे 31 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई, जबकि मायागंज अस्पताल में बांका के 85 वर्षीय रामावतार सिंह की मौत हो गई। इनमें शहरी क्षेत्र के 3 लोग संक्रमित पाए गए हैं। निजी बस स्टैंड का एक एजेंट, खलीफाबाग की स्टूडेंट और आदमपुर का युवक पॉजिटिव मिला है।
इस बीच 20 मरीज स्वस्थ भी हो गए। सीएस डाॅ. विजय कुमार सिंह ने बताया, जिले में कुल संक्रमित 8968 हो गए हैं। इनमें 8675 ठीक हो चुके हैं। 219 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अब तक जिले में 74 मौतें हुई हैं।
रिकवरी रेट 96.73 प्रतिशत है। इधर, 27 नवंबर से मायागंज अस्पताल में भर्ती बांका के वृद्ध रामावतार सिंह का ऑक्सीजन लेवल लगातार घट रहा था। उन्हें ऑक्सीजन सपाेर्ट दिया गया, लेकिन गंभीर हालत में उन्हें नहीं बचाया जा सका।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fQ9sCs
कोई टिप्पणी नहीं