Breaking News

सामान्य प्रेक्षकों ने लिया कोषांगों की जानकारी, तैयारी तेज करने का निर्देश

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के तहत 07 नवंबर 2020 को मतदान व 10 नवंबर को मतगणना की तिथि निर्धारित है। चुनाव निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभावार सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इसी कड़ी में शनिवार को समाहरणालय स्थित सभा भवन में सभी प्रेक्षकों की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में चुनाव को लेकर गठित संबंधित सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत की गई। सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी प्रेक्षक से सभी पदाधिकारियों का परिचय करवाया गया।

साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी प्रेक्षक को चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। बैठक में संबंधित कोषांग के कार्यों की प्रगति को लेकर कोषांगवार गहन समीक्षा की गई। क्रमशः आदर्श आचार संहिता कोषांग, मटेरियल कोषांग पोस्टल बैलट कोषांग, कार्मिक कोषांग, एवीएम कोषांग, व्यय कोषांग एवं अन्य कोषांग की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान समान प्रेक्षक जोकीहाट एवं सिकटी अखिलेश तिवारी द्वारा सुझाव दिया गया कि जिस विद्यालय में बूथ बनाया गया है, उस विद्यालय में सभी आधारभूत सुविधाओं का आकलन ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया।

व्यय कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि एसएसटी का जहां सेंटर है वहां से वेबकास्टिंग की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। प्रेक्षक द्वारा मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण ससमय कराने का निर्देश उप निर्वाचन पदाधिकारी को दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jqQxOU

कोई टिप्पणी नहीं