8 माह बाद खोला गया नेपाल जाने वाली जोगबनी सीमा
भारत सरकार के एमएचए फोरेन डिवीजन के निर्देश पर शनिवार को पिछले करीब आठ महीने से बंद इंडो नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा जोगबनी को खोला गया है। बैरियर सिर्फ भारत की ओर से उठाया गया है, जबकि नेपाल की ओर बैरियर नहीं हटाया गया है।
जोगबनी कस्टम के अधिकारी डीके सिन्हा से मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय सीमा को खोला गया है। एमएचए की ओर सीमा खोलने का पत्र विभाग से आया था। जिसके आलोक में भारत की ओर से सीमा को खोला गाया है । हालांकि दुसरी ओर नेपाल के तरफ सीमा अभी तक सील रहने के कारण लोगो में उहापोह की स्थिति बनी हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34oa8Ln
कोई टिप्पणी नहीं