Breaking News

नामांकन की तैयारियां पूरी आज से प्रत्याशी करेंगे नामांकन

बिहार विधान सभा मे अपना किस्मत आजमाने वाले प्रत्याशियों के नामांकन के लिए अनुमंडल प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर लिया है। इसके लिए दो ड्रॉप गेट बनाए गए है। तैयारियों का जायजा ले रहे एसडीएम अनिल कुमार रमन ने बताया कि नामांकन सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक होगा। इस बीच हथुआ और भोरे विधान सभा क्षेत्र का नामांकन अनुमंडल कार्यालय में किया जाएगा। इसके लिए दो ड्रॉप गेट बनाया गया है। वाहनों का काफिला ड्रॉप गेट के बाहर ही रहेगा। जहां से प्रत्याशियों का वाहन ही नामांकन के सौ मीटर तक पहुंचेगा।

जहां से प्रत्याशी अपने दो समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचेंगे। नामांकन में 25 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। एसडीएम ने यह भी बताया कि नामांकन के दौरान उपद्रवियों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार रहेगा। इसके साथ ही नामांकन कक्ष पूरी तरह कोविड एंटी रहेगा। जहां सोशल डिस्टेंडिंग का पूर्णरूपेण पालन किया जाएगा। मीडिया को भी आईकार्ड के आधार पर ही प्रवेश दी जाएगी। साथ ही अनुमंडलीय न्यायिक कार्य मनरेगा भवन में चलेगा। जहां केवल 107 के मामलों का निष्पादन के लिए ही दंडाधिकारी कार्य करेंगे। नामांकन के अंतिम दिन तक अनुमंडल परिसर की सभी दुकानें बंद रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36IcOoN

कोई टिप्पणी नहीं