यूपी से वाहन में भरकर लाई जा रही थी 10 लाख रुपए की शराब, चार तस्कर गिरफ्तार
बिहार विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन के पहले शराब माफियाओं के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर दस लाख की शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।उनके निशानदेही पर टीम शराब के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी हुई है।सभी तस्करों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने दस लाख की शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।जिसमें सभी तस्कर मुजफ्फरपुर के रहने वाले है।पकड़े गए तस्करों में मुजफ्फरपुर जिले के राघोपुर महदैया गांव निवासी असलम शाह ,नवीन कुमार और राहुल पासवान, जाफरपुर शामिल है।शराब की खेप अलग अलग वाहनों से यूपी से लाई जा रही थी।टीम ने जिस कार से शराब बरामद की है वह कार चोरी की बताई जाती है।
निशानदेही पर कई जगहों पर हुई छापेमारी,तीन कारोबारियों के नाम आए सामने
शराब की तस्करी के लिए कार में बनाया गया था तहखाना | एनएच 28 के बलथरी चेक पोस्ट पर वाहन जांच कर रही थी ।इसी दौरान एक कार की जांच की गई तो अंदर बनाए गए तहखाने से 269 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
ऑटो से मिली आठ लाख की शराब,चुनाव के लेकर किया जा रहा था स्टॉप | बलथरी के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने दो और जगहों से आठ लाख की शराब जब्त की ।ऑटो में भी शराब लाने के लिए बॉक्स बनाया गया था।जब उसकी जांच की गई।
अबतक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई | जिले में आए दिन शराब की खेप पकड़ी जाती है। सितंबर माह में अबतक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है।उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जो तस्कर पकड़े गए है।इनका नेटवर्क कई जिलों में फैला हुआ है।जिस पर काम किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30MpsPD
कोई टिप्पणी नहीं