पर्चा और बैनर के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार, कई अन्य फरार, तलाश जारी
विस चुनाव से पूर्व शुक्रवार को बेलहर पुलिस ने अमगड़वा गांव से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया। बताया गया कि गिरफ्त में आए तीनों नक्सली विधानसभा चुनाव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से बैठक कर रहे थे।
नक्सलियों के पास से पुलिस ने 26 पोस्टर एवं 6 लाल रंग के बैनर जिसमें भाकपा माओवादी संगठन एवं चुनाव बहिष्कार करने तथा पुलिसिया राज खत्म करने जैसे स्लोगन लिखा है। गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है। नक्सलियों पर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार के लिखित आवेदन पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
गिरफ्तार नक्सली की पहचान बेलहर थाना क्षेत्र के अमगड़वा निवासी अजय यादव, छब्बू यादव और शिवकुमार यादव के रूप में हुई है। चुनाव में उपद्रव एवं दहशत फैलाने के उद्देश्य से इन तीनों के बैठक करने की सूचना पुलिस को मिली थी।
सूचना पर पुलिस ने उपरोक्त गांव में सीआरपीएफ एवं अन्य पुलिस बलों के सहयोग से छापेमारी की जहां से अजय यादव, छब्बू यादव एवं शिवकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य नक्सली भागने में सफल रहे। तीनों के निशानदेही पर गढ़वा गांव के पश्चिम नवका बांध के बगल में अजय यादव के खेत से नक्सली सामग्री बरामद की गई।
संग्रामपुर, खड़गपुर और बेहलर थाने के नक्सली हुए फरार
तीनों ने पूछताछ में विधानसभा चुनाव में पर्चा तथा बैनर लगाकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने, उपद्रव एवं दहशत फैलाने की बात कबूल की। पूछताछ में भागे हुए अन्य नक्सलियों के नाम बहादुर कोड़ा बघैल गांव, नारायण कोड़ा गांव पैंसराहा, सूरज मुर्मू राजोडीह सभी खड़गपुर थाना क्षेत्र, तथा संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कटहरा गांव के संजय सिंह, बेलहर थाना क्षेत्र के अमगढ़वा गांव के ही संजय यादव, बघोनियां गांव के रमेश सिंह के नाम बताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3or4Bfd
कोई टिप्पणी नहीं