Breaking News

डिस्पैच सेंटर का जायजा लेने प्रेक्षक पहुंचे धाेरैया, कोविड-19 गाइडलाइन की ली जानकारी

कोरोना काल में आयोजित आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान दल को बूथ पर पहुंचाने की व्यवस्था की समीक्षा को देखने के लिए शनिवार को चुनाव प्रेक्षक मोहम्मद तैयब धोरैया प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए सेनेटाइजेशन की जानकारी ली।
जिस पर बीडीओ अभिनव भारती ने कहा कि डिस्पैच सेंटर सहित सभी बूथ को सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल से सेनीटाइज कराने की बात कही।

चुनाव प्रेक्षक ने मटेरियल डिस्पैच सेंटर के लिए सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने चिट्ठी आदान-प्रदान के लिए बनाए गए काउंटर के बारे में पूछा। जिस पर बीडीओ के द्वारा 10 काउंटर बनाए जाने की बात कही। पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी के साथ कर्मी की प्रतिनियुक्ति व सामग्री वितरण के लिए पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी के साथ साथ कर्मी की प्रतिनियुक्ति करने की बात कही।

बीडीओ ने डिस्पैच सेंटर के लिए 20 अतिरिक्त शौचालय और नल की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर करने की जानकारी देते हुए सभी कर्मी को पहचान पत्र वितरण करने की बात कही है। बीडीओ ने कहा कि महिला कर्मी के आवासन पर ही चुनावी सामग्री पहुंचा दी जाएगी। विधानसभा चुनाव में 326 महिला चुनावी कर्मी आने की बात कही है। मौके पर सीओ हंसनाथ तिवारी, बीपीआरओ निलेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Gvlyl

कोई टिप्पणी नहीं