Breaking News

घर पहुंचाने के बहाने ननिहाल से ले जाकर भांजे ने दोस्त के साथ की मामा की हत्या

जिले के कुमारखंड प्रखंड के सरहदगति गांव निवासी एक युवक की उसके चचेरे भांजे समेत अन्य द्वारा हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि हत्या को दुर्घटना का रूप भी दिए जाने का प्रयास किया गया। लेकिन मृतक नीतीश कुमार की पत्नी प्रीति देवी ने भर्राही ओपी में हत्या का केस दर्ज कराया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। जबकि पुलिस ने नहर से कार को बरामद करन ली है।
इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि सरहदगति गांव निवासी सदानंद यादव के पुत्र नीतीश कुमार का ननिहाल भर्राही ओपी क्षेत्र के नरसिंहबाग में है। उसकी नानी की तबीयत खराब थी। इस कारण से गुरुवार को नीतीश अपनी पत्नी प्रीति देवी और अपने चचेरे भांजे जानकीनगर के नौलखी निवासी अमित कुमार और खुर्दा-करुवैली निवासी कुंदन दास के साथ अपने ननिहाल नरसिंहबाग गए थे। यहां से नानी को इलाज कराने नीतीश, उसके साथ के दोनों लड़के और नीतीश का मामा सहरसा में डॉ. आईडी सिंह के पास गए। शाम को डॉक्टर से दिखाकर नरसिंहबाग वापस लौट आए। नीतीश की पत्नी प्रीति का कहना है कि रात को सभी लोगों ने नरसिंहबाग में ही घर पर खाना खाए। इसके बाद रात्रि करीब 11 बजे साथ में रहे दोनों लड़कों ने जिद किया कि उसे घर पहुंचवा दिया जाए।

मना करने के बावजूद ले गए घर से
मृतक की पत्नी ने कहा कि नीतीश जब उनलोगों के साथ जाने लगे तो परिजनों ने मना भी किया कि इतनी रात को घर से बाहर नहीं जाएं। मामा और नानी ने भी रोका। इसके बाद मैं तो नरसिंहबाग में ही रुक गई, पर अमित और कुंदन दास की जिद पर नीतीश उन लोगों के साथ चले गए। प्रीति की माने ताे सुबह में ग्रामीणों से पता चला कि एक गाड़ी चौरा नहर में गिरी हुई है और लाश रानीपट्टी पुल पर नदी किनारे पड़ी है। फिर बेलारी ओपी पहुंचकर उन लोगों ने शव की पहचान की। प्रीति ने दावा किया है कि अमित कुमार और कुंदन दास ने उसके पति नीतीश कुमार की हत्या कर लाश को फेंक दिया।

पुलिस की गाड़ी देख हो गए फरार
परिजनों को आशंका है कि नीतीश के साथ रहे उसके चचेरे भांजे और उसके साथी ने मिलकर ही हत्या की। इसके बाद इसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। लोगों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होती है कि पहले नीतीश के साथ मारपीट की गई। उसके बाद उसकी कार को चौरा गांव के नहर में गिराया गया। कुछ लोगों ने बताया कि रानीपट्‌टी पुल के पास जब वे लड़के भटक रहे थे तो वहां मछली मारने वालों ने उन्हें टोका भी। लेकिन वे लोग मछली मारने वालों को कोई ठोस जवाब नहीं दे सके। इसी क्रम में पुलिस की गाड़ी आते देख नीतीश को वहीं छोड़कर वे लोग फरार हो गए।

जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत
उदाकिशुनगंज |
थाना क्षेत्र के शाहजादपुर पंचायत के डोमारही वार्ड-दो निवासी घायल धर्मदेव सादा की इलाज के दौरान सिलिगुड़ी में मौत हो गई। विदित हो कि बुधवार की रात को धर्मदेव को उसके दोस्तों ने घूमने के बहाने ले जाकर सिर में गोली मार दी थी। गंभीर स्थिति में युवक काे उदाकिशुनगंज अस्पताल से पूर्णिया रेफर कर दिया गया, जहां रेफर होेने के बाद सिलिगुड़ी में उसका इलाज चल रहा था। घटना का कारण धर्मदेव सादा का किसी गैर महिला से अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। इसका खुलासा उसके पिता ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में भी किया है। युवक ऑटो चलाता था।

पूरे मामले की पड़ताल कराई जा रही है
मामले की पूरी पड़ताल कराई जा रही है। सदर एसडीपीओ ने छानबीन शुरू की है। परिजनों के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
योगेंद्र कुमार, एसपी, मधेपुरा

चौरा नहर में गिरी कार और मौके पर जुटी लोगों की भीड़।
चौरा नहर में गिरी कार और मौके पर जुटी लोगों की भीड़।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राते-बिलखते मृतक के परिजन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Sixrzq

कोई टिप्पणी नहीं