Breaking News

छापेमारी में जब्त 1179 लीटर शराब की गई नष्ट

डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर जिले में लगातार शराब विनष्टीकरण की कार्रवाई जारी है। इस दौरान शुक्रवार को मद्य निषेध कार्यालय परिसर में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा 26 स्थानों पर छापेमारी के दौरान बरामद की गई 1179.360 लीटर शराब नष्ट की गई। विनष्टीकरण के पूर्व सदर डीएसपी अजय नारायण यादव ने कहा कि 500 लीटर शराब बरामदगी के बाद उसे नष्ट कर दें। उन्होंने कहा कि बरामद शराब को अधिक दिनों तक नहीं रखा जाना चाहिए। उत्पाद अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस दौरान कुल 26 स्थानों पर छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने 995.460 लीटर विदेशी तथा 183.900 लीटर चुलाई शराब बरामद की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3leCTQt

कोई टिप्पणी नहीं