Breaking News

दीघा में शराब संग रंगरेलियां मनाते पकड़ाए तीनों आराेपी भेजे गए जेल

दीघा के घुड़दाैड़ राेड में महिलाओं के साथ शराब पीकर रंगरेलियां मनाने के दाैरान गिरफ्तार अनिल कुमार, विकास कुमार और प्रेम कुमार काे पुलिस ने जेल भेज दिया। हाजीपुर का रहने वाला विकास दिल्ली में गाइड का काम करता है, जबकि राजगीर का अनिल पटना स्थित एक आभूषण दुकान में सेल्समैन है।

पुलिस ने रविवार रात एक मकान में छापा मारकर इन्हें गिरफ्तार किया था। इस दौरान एक महिला छत से कूद गई थी, जिससे उसका पैर टूट गया था। घायल महिला ने पुलिस से कहा कि ये तीनों उसे बेहाेश कर ले गए थे। महिला का पहले पति से तलाक हाे चुका है। उसने दूसरी शादी की है। जब पुलिस उसे अस्पताल ले जा रही थी, तो वह अपने माेबाइल से नंबराें काे डिलीट करने में लगी थी।

थानेदार मनाेज सिंह के अनुसार ऐसा वह इसलिए कर रही थी कि पुलिस काे पता न लग सके कि उसने किस-किस से बात की। उसके द्वारा बताए गए नंबर पर ही पुलिस ने उसके पति काे सूचना दी।

दो और महिलाओं की तलाश
पीएमसीएच में इलाज करा रही महिला का पीएमसीएच टीओपी प्रभारी ने बयान लिया। उसने कहा कि वह पटेलनगर से एक जरूरी काम से कंकड़बाग जा रही थी। इस दौरान इन तीनाें ने उसे घर से थाेड़ी दूर आगे बढ़ने के बाद बुलाया और कुछ सुंघाकर बेहाेश कर दिया। फिर उसने आप काे घुड़दाैड़ स्थित एक मकान में पाया। वहां ये तीनाें शराब पी रहे थे। इसी बीच रात में पुलिस आ धमकी। बदनामी के डर और पुलिस से बचने के लिए छत से कूद गई जिससे पांव टूट गया। पुलिस के अनुसार, दाे और महिलाओं की तलाश की जा रही है।

मकान मालिक पर भी कसेगा शिकंजा
पुलिस के अनुसार, जहां शराब की पार्टी चल रही थी वह मकान किसी काेमल राय का है। पुलिस की छापेमारी के दाैरान काेमल माैके पर नहीं था। वह पुलिस के आने से पहले ही खिसक गया था। मकान में कई दिनाें से शराब पार्टी चल रही थी। वहां महिलाओं का आना-जाना था। किसी स्थानीय ने थानेदार काे दाे-तीन दिन पहले बताया था। रविवार की रात किसी ने थानेदार काे सूचना दे दी। उसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। थानेदार ने बताया कि पुलिस मकान मालिक पर भी शिकंजा कसेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j1hcBX

कोई टिप्पणी नहीं