Breaking News

1955 लोगों की हुई जांच में 8 कोरोना संक्रमित मिले

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। रविवार को को जिले के सरकारी अस्पतालों के मेडिकल टीम द्वारा कुल 1955 लोगों का कोरोना संक्रमण की जांच की गयी। इस दौरान मात्र 8 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 07 मरीजों ने कोरोना को पराजित कर पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट गए है।

इसकी जानकारी कोविड-19 के नोडल पदाधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि सभी नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों को इलाज के लिए काेविड हेल्थ केयर सेंटर के साथ-साथ होम आइसोलेट कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lFrcT5

कोई टिप्पणी नहीं