नाबालिग से शादी करने से नाराज पिता ने युवक के परिजनों को बनाया बंधक
सराय ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से प्रेम विवाह करने से नाराज उसके पिता ने आरोपित युवक व उसके पिता को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर चली गई। करीब दो घंटे के पंचायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। थाना प्रभारी गोपालजी पांडेय ने कहा कि दोनो पक्षों को समझा लिया गया है। घटना के संबंध में बताते है कि गांव के ही युवक ने बहला-फुसलाकर नबालिग से शादी रचला ली है। करीब चार-पांच दिन के बाद गांव में लौटे तो इस घटना से नाराज किशोरी के पिता ने युवक के रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iN5dsk
कोई टिप्पणी नहीं