मो. शहाबुद्दीन के पिता का निधन, नमाज-ए-जनाजा में शामिल नहीं हो सके पूर्व सांसद
तिहाड़ जेल में बंद पूर्व राजद सांसद मो.शहाबुद्दीन के पिता शेख मोहम्मद हसीबुल्लाह (80 वर्ष) का शनिवार की रात प्रतापपुर में निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार थे। उनके निधन की जानकारी होते ही हजारों लोग उनके गांव प्रतापपुर पहुंचे। इधर, तिहाड़ में बंद पूर्व सांसद को पेरोल पर लाने की कानूनी कयावद उनके वकीलों ने शुरू कर दी है। ताकि पिता के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल हो सके। राजद नेता और कार्यकर्ता रात से ही प्रतापपुर में डटे हुए थे। इनमें पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, राजद के प्रदेश महासचिव अजय भास्कर चौहान, राजन नेता अश्वत्थामा यादव, गोरेयाकोठी विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री इन्द्रदेव प्रसाद, उमेश कुमार सिंह अरुण कुमार आदि थे।
राजद नेत्री हीना शहाब ने किया था आवेदन
पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी सह राजद नेत्री हीना शहाब ने मो. शहाबुद्दीन के पिता के निधन पर जनाजे में शामिल होने के लिए केंद्रीय कारा तिहाड़ जेल से पेरोल पर छोड़ने के लिए मुख्य सचिव से आवेदन किया था। उधर, पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि लंबी कानूनी प्रक्रिया के चलते तिहाड़ से पेरोल पर छूटकर मोहम्मद शहाबुद्दीन जनाजे में शामिल होने नहीं आ सके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RHZpUO
कोई टिप्पणी नहीं