Breaking News

भागलपुर से कोलकाता, रांची, टाटा, पटना और बोकारो के लिए चलेंगी सरकारी बसें

पथ परिवहन निगम अपने तिलकामांझी बस स्टैंड से कोलकाता से रांची, टाटा, बाेकारो व अन्य रूटों पर बस चलाएगा। लंबी दूरी की बसों को चलाने के लिए पटना से 25 दिन पहले क्षेत्रीय प्रबंधक ने रूट चार्ट मांगा था। यह रूट विभाग को भेज दिया गया है। विभाग भागलपुर डिपो के लिए नई बसों की खरीदारी की प्रक्रिया में है।

अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक नए रूट पर चलाने के लिए भागलपुर डिपो को 15 नई बसें मिलेंगी। सभी बसें 2x2 हाेंगी। बता दें कि अभी निगम बेगूसराय, पूर्णिया, कटिहार, बांका और तारापुर रूट पर बसें चला रहा है। लाॅकडाउन में पटना के लिए भी बस सेवा शुरू की गई थी।

इन जगहों के लिए दौड़ेगी बसें

  • भागलपुर-टाटा: देवघर, चकाय, गिरिडीह
  • भागलपुर-बोकारो: दुमका, पालोजोरी, जामताड़ा, निरसा, धनबाद
  • भागलपुर-रांची: देवघर, चकाय, गिरिडीह
  • भागलपुर-कोलकाता: दुमका
  • भागलपुर-पटना: सुलतानगंज, खड़गपुर, मुंगेर, लखीसराय, मोकामा

रूट चार्ट बनाकर भेजा है

पटना से रूट चार्ट मांगने पर चार्ट बनाकर भेजा है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक भागलपुर डिपो को 15 नई बसें मिलेंगी। कोलकाता, टाटा, बोकारो आदि नए रूट पर बस दौडेंगी।
रामनारायण दुबे, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, पथ परिवहन निगम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government buses will run from Bhagalpur to Kolkata, Ranchi, Tata, Patna and Bokaro


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hY1SW4

कोई टिप्पणी नहीं