जिले में कोरोना के 46 मरीज, शहर में भी 11 मिले, 80 लोग ठीक होकर घर भी गए
शुक्रवार को 46 नए मरीज मिले। इसमें शहरी क्षेत्र में 11 संक्रमित पाए गए। गोशाला रोड के मोबाइल कारोबारी के परिवार में देवरानी-जेठानी, दोनों की बेटियां और एक ड्राइवर संक्रमित मिले हैं। तिलकामांझी में एक युवती, लालबाग से एक युवक, खरमनचक और हबीबपुर के 1-1 युवक पॉजिटिव हुए हैं। इस बीच होम आइसोलेशन में 80 लोग ठीक भी हुए।
इधर, जिले में शुक्रवार काे 4600 लाेगाें के सैंपल लिए गए। राज्य सरकार ने 4800 का टारगेट दिया था। सीएस डाॅ. विजय कुमार सिंह ने बताया, अब टारगेट कम हाे गया है। इसलिए 4600 सैंपल लिए गए। इधर, स्टेशन परिसर में 120 लाेगाें के सैंपल की जांच में सभी निगेटिव मिले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kNtYoB
कोई टिप्पणी नहीं