Breaking News

अनुमंडलीय अस्पताल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अभियान का शुभारंभ

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एसीएमओ ने बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल में बच्चे को दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में आए दर्जन भर बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा खिलाई गई तथा परिजनों को ओआरएस का पैकेट मुहैया कराई गई। अस्पताल में कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश चंद्र लाल ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 16 से 29 सितंबर तक सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। केयर इंडिया के डीटी संदीप कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान बच्चों को पेट में कीड़ा मारने की दवा खिलाई गई है। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आई. हक, डॉ. सूरज कुमार, परिवार नियोजन परामर्शी डॉ, अभय कुमार, केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक राजेंद्र त्रिपाठी, लिपिक प्रमोद वर्मा, अमित कुमार मिश्र, सुरेश मिश्र आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32Cp7jV

कोई टिप्पणी नहीं