सतभीरवा के वार्ड नंबर- 12 में मुखिया ने फीता काटकर किया नल-जल का शुभारंभ
मुख्यमंत्री सात निश्चय कार्यक्रम योजना अंतर्गत महत्वाकांक्षी योजना नल जल को घर-घर तक पहुंचाने में संकल्पित भावना से सभी की भागीदारी अनिवार्य है। उक्त बातें पंचायत मुख्यालय के सतभीरवा गांव वार्ड नंबर 12 में पंचायत के मुखिया अनिल कुमार बैठा ने उद्घाटन के मौके पर कही। इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना करते हुए संयुक्त रुप से भारतीय मानवाधिकार दिल्ली के सदस्य ए पी सिंह, वार्ड अध्यक्ष अली राज हुसैन वार्ड सचिव इंजीनियर रामानंद मिस्त्री सेवानिवृत्त पंचायत सचिव योगेंद्र महतो सेवानिवृत्त गंडक विभाग के आमीन वकील अहमद उप मुखिया प्रतिनिधि आनंद कुमार साह वार्ड सदस्य आनंद कुमार राम समाजसेवी नूर आलम आदि लोगों ने स्टार्टर स्विच ऑन करते हुए नल-जल योजना का शुभारंभ किया। हुसैन ने लोगों से जनप्रतिनिधियों का सहयोग करने की अपील की। अवधेश प्रसाद अतहर हुसैन मुन्ना सिंह भारत महतो अखिलेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32z6FZA
कोई टिप्पणी नहीं