Breaking News

90763 शिक्षकों की भर्ती पर आचार संहिता का असर नहीं, शिक्षा विभाग का दावा-जारी रहेगी प्रक्रिया

71 हजार प्रारंभिक स्कूलों में 90763 प्रारंभिक शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया पर चुनाव आचार संहिता का असर नहीं होगा। कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक अभ्यर्थियों की मेधा सूची एनआईसी पोर्टल पर डाल कर आपत्ति भी ली जा चुकी है। आपत्ति का निराकरण कर फाइनल सूची तैयार होगी। चुनाव आचार संहिता के दौरान भी चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्रों की जांच पूरी करायी जाएगी।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि बहाली प्रक्रिया जुलाई 2019 से ही शुरू हो गई थी, इस कारण बहाली प्रक्रिया रोकने की मजबूरी नहीं है। हाईकोर्ट से बहाली के दो मामले पर अंतिम निर्णय आने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

नियुक्ति पत्र देने के पहले चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होगी। कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक अभ्यर्थियों की सूची भी जिला एनआईसी पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने 31 अगस्त नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य रखा था। कोर्ट के आदेश के बाद ही अब नियुक्ति पत्र मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No code of conduct on 90763 teachers recruitment, education department claims - process will continue


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RJZlnD

कोई टिप्पणी नहीं