जल्द ही पानी के जहाज से भी जा सकेंगे गायघाट से हाजीपुर, 200 यात्रियों की क्षमता
कुछ ही दिनों में गायघाट से हाजीपुर जाने वाले लोगों के लिए जहाज की सुविधा उपलब्ध होगी। माणिक साह नामक जहाज से यात्रियों के अलावा मालवाहक वाहनों को उस पार भेजा जाएगा। भारतीय अंतरदेर्शीय जलमार्ग प्राधिकरण ने कार्ययोजना तैयार की है,जिसे शीघ्र ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। जहाज में एक साथ 200 पैंसेजर के बैठने की क्षमता हाेगी।
यह जहाज यात्रियों के अलावा दो ट्रक, चार कार व एक दर्जन से अधिक बाइक को लेकर गंगा उस पार करने में सक्षम हाेगा। प्राधिकरण के उप निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि जहाज आ चुका है। लेकिन इसका परिचालन कब से होगा, यह मुख्यालय से तय नहीं हुआ। उप निदेशक ने बताया कि इस तरह का विवेकानंद नामक जहाज वाराणसी में भी चलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32NgeEp
कोई टिप्पणी नहीं