झपहां रेल ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त मरम्मत के वक्त 10 किमी जाम
झपहां रेलवे ओवर ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के ऊपरी भाग में 2 स्लैब के गैप के बीच कंक्रीट ढलाई टूट गया है। इस कारण दबाव पड़ने पर पीच धंस कर नीचे गिर गया और पुल पर बड़ा होल हो गया। क्षतिग्रस्त पुल के कारण दुर्घटना की आशंका को देखते हुए बुधवार शाम करीब तीन बजे पथ निर्माण विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू किया। इसके लिए पुल पर एक लेन पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया।
जिसके कारण सीतामढ़ी मार्ग में भयंकर ट्रैफिक जाम हो गया। बड़ी संख्या में वाहनों की कतार करीब 10 किलोमीटर में खड़ी हो गई। पुल पर लगे इस जाम से को पार करने में सीतामढ़ी की ओर से आ रहे मोहम्मद नौशाद आलम को 5 घंटे लगे। उन्होंने बताया की मरम्मत के लिए निर्माण एजेंसी की गाड़ी से एक लेन पूरी तरह बंद हो चुकी थी।
जबकि दूसरी लेन पर आमने-सामने बड़े वाहन आकर फंस गए। जाम में कई एंबुलेंस व मरीज की गाड़ियां फंसी थी। झपहां ओपी की पुलिस पहले तो वाहनों को सीधी कराने की कोशिश की लेकिन बाद में वह भी लोगों को अपने हाल पर छोड़ कर पीछे हट गई। रात 11 बजे तक सीतामढ़ी रोड में गाड़ियां रेंगती रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kTXyZQ
कोई टिप्पणी नहीं