Breaking News

हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उजियारपुर थाने का लोगाें ने किया घेराव

थाना के सातनपुर चौक पर हुई शुक्रवार को युवक की हत्या करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी तथा परिवार के सुरक्षा की मांग को लेकर रविवार को उजियारपुर थाना का घेराव किया।

मुसरीघरारी थाना के रुपैली निवासी मृतक संदीप चौधरी उर्फ नेपाली के परिजनों के साथ काफी संख्या में गांव के महिला पुरूष उजियारपुर आकर थाना का घेराव किया।

लोग हत्यारे की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार के सुरक्षा की मांग कर रहे थे। पीड़ित परिवार के सदस्य व कुछ ग्रामीणों का पुलिस पदाधिकारी से वार्ता के बाद थानाध्यक्ष द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी तथा वरीय पदाधिकारी से परिवार की सुरक्षा मुहैया कराने संबंधित बात करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People besiege the Ujiarpur police station demanding the arrest of the killer


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b9qXeI

कोई टिप्पणी नहीं