Breaking News

मुसरीघरारी में कंटेनर से 60 लाख की शराब बरामद हुई

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपूरा पंचायत के चकश्याम नगर स्थित एक लीची बागान से गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात मुसरीघरारी पुलिस ने एक कंटेनर में लदी 571 कार्टन विदेशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है ।

थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें शनिवार की देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर HR 68A-7661 से विदेशी शराब कहीं ले जाया जा रहा है।

पुलिस की गाड़ी को देख कंटेनर पर सवार चालक व कारोबारी मौके से फरार हो गए। उसके बाद पुलिस ने उस कंटेनर को खोल कर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के क्रम में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। जिसका अनुमानित मूल्य करीब 60 लाख बताया गया है। शराब कारोबारी को बड़ा झटका करीब 60 का शराब जब्त एवं 50 लाख से अधिक का गाड़ी जब्त की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
60 lakh liquor seized from container in Musurghari


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34L9qbB

कोई टिप्पणी नहीं