Breaking News

लगुनाहा चौतरवा का पैक्स गोदाम दूसरे पंचायत में बनने से ग्रामीणों में नाराजगी

बगहा एक प्रखंड के लगुनाहा चौतरवा पंचायत के पैक्स गोदाम दूसरे पंचायत मे बनने को लेकर पंचायत के लोगो ने काफी आक्रोश व्यक्त करते हुए अगामी सात सितम्बर से अनुमंडल प्रसार में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा एक आवेदन एसडीएम को दिया गया है। इस संदर्भ में लगुनहा चौतरवा के पैक्स अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि लगुनहा चौतरवा पंचायत के पैक्स गोदाम पूर्व पैक्स अध्यक्ष द्वारा दबंगई के बल पर दूसरे पंचायत मे अपनी रैयती भूमि पर बनवाया है। जिसको लेकर ग्रामीणों मे काफी आक्रोश बढ़ गया है। बताया जाता है कि पूर्व अध्यक्ष तथा पैक्स प्रबंधक द्वारा वर्तमान अध्यक्ष को पैक्स गोदाम का चार्ज नहीं दी गई है। एक सप्ताह पहले अपर एसडीएम सरफराज आलम तथा बीसीओ ने इस मामले मे जांच भी कर चुके है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YGxo3W

कोई टिप्पणी नहीं