अनिरुद्ध कुमार कांग्रेस पिछड़ा वर्ग सेल के जिलाध्यक्ष मनोनीत
अनिरुद्ध कुमार जायसवाल कांग्रेस पिछड़ा वर्ग सेल के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू व बिहार प्रदेश प्रभारी राहुल यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने इनका मनोनयन किया है। ये बगहा के निवासी हैं। किसान कांग्रेस के बगहा जिलाध्यक्ष भाई उत्कर्ष ने इनके मनोनयन का स्वागत करते हुए कहा कि वैश्य समाज के अनिरुद्ध जायसवाल को पिछड़ा वर्ग सेल का अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इनकी सक्रियता तथा कांग्रेसजनों के साथ बेहतर समन्वय से कांग्रेस के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान को गति मिल सकेगी। इन्हें बधाई देने वालों में विकास गुप्ता, सुनील साह, दिनेश पटेल, दीपक यादव, प्रफुल्ल पांडेय, फिरोज अंसारी, रामेश्वर साह, विनोद शर्मा आदि शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YG5t45
कोई टिप्पणी नहीं